यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी
केमिकल मिलाकर ब्राउन शुगर बनाकर तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार
नीरज सोनी स्टेट क्राइम हेड
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर केमिकल मिलाकर ब्राउन शुगर बनाकर ढाबों, होटलों व अन्य समारोहों में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर मंगलवार को दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
एसटीएफ के सीओ धर्मेंद्र शाही के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपित मुंबई के नाला सोपारा व हाल पता हरदोई जिले के संडीला के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ तस्कर चारबाग बस स्टैंड के पास मौजूद हैं जो ट्रेन के जरिए नेपाल जाने की फिराक में हैं। डीएसपी डीके शाही के मुताबिक इस सूचना पर एसटीएफ के निरीक्षक यशपाल सूर्यवंशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर दोनों तस्करों को धरदबोचा।
एसटीएफ के सीओ डीके शाही का कहना है कि पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो बाजार में उपलब्ध केमिकल मिलाकर ब्राउन शुगर बनाते हैं फिर उसे यूपी के अलावा पड़ोसी देश नेपाल में लेजाकर सप्लाई करते हैं। एसटीएफ मामले की छानबीन कर रही है।



