भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत वरिष्ठ पत्रकार मुकेश द्विवेदी
किसान नेता ऋषि मिश्रा द्वारा नवगठित भारतीय किसान क्रांति यूनियन का गठन

अनुराग तिवारी मोहनलालगंज
मोहनलालगंज, लखनऊ किसान नेता ऋषि मिश्रा द्वारा नवगठित भारतीय किसान क्रांति यूनियन के गठन के प्रथम दिन मंगलवार को मुकेश द्विवेदी (महराज) को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन में इस अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। किसान नेता ऋषि मिश्रा ने बताया कि मुकेश द्विवेदी पहले से ही किसानों के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की आवाज उठाते आए हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याएं प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से जिम्मेदारों तक पहुंच सकेंगी।प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यम पांडेय, प्रेस क्लब अध्यक्ष विमल सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन किसानों के हितों के लिए और अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करेगा।




