लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे पर धड़ल्ले से दौड़ रहीं डग्गामार बसें
ट्रैफिक पुलिस पर सुविधा शुल्क लेने के आरोप

बिलाल बेग ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर स्थित पॉलिटेक्निक चौराहे से अवैध रूप से डग्गामार बसों का संचालन खुलेआम जारी है। सूत्रों के अनुसार, बिना परमिट और नियमों की अनदेखी करते हुए ये बसें सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। आरोप है कि डग्गामार बस संचालकों से मोटा “सुविधा शुल्क” लेकर उन्हें बिना किसी रोक-टोक के संचालन की खुली छूट दी जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉलिटेक्निक चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका मुख्य कारण यही अवैध बसें हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है और अवैध बस संचालन पर कब लगाम लगती है।



