डीसीएम वाहन पलटा, सड़क जाम करने वालो पर हुआ मुकदमा दर्ज
सड़क जाम के बीच 20-25 लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ की अभद्रता , चालक से चाबी छीनी

सरोजनीनगर। लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में बीते रविवार कि शाम नादरगंज अमौसी रोड पर एक सड़क हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम कर हंगामा करने वालों के खिलाफ सरोजनी नगर पुलिस ने 20-25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । नादरगंज चौकी प्रभारी वीर बहादुर दुबे ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई । नादरगंज चौकी प्रभारी वीर बहादुर के अनुसार यह घटना बीते रविवार शाम गिन्दनखेड़ा नहर के पास एक दुर्घटना हुई थी । एक डीसीएम वाहन सड़क पर आ रहा था तभी जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गिन्दनखेड़ा निवासी बब्लू यादव घायल हो गया । वाहन पलटने से दोनों ओर भीषण लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद सड़क के बीचों बीच वाहन पलटने से दोनों ओर भीषण लंबा जाम लगने लगा। स्थानीय द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहन हटाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा तभी कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों में सोनू, मोनू, सुनील, महेंद्र, मन्नू , विजय सहित कई नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस को वाहन हटाने नहीं दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने वाहन चालक के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे चालक डर कर मौके से फरार गया। भीड़ ने चालक से चाबी भी छीन ली और उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। आखिर पुलिस को मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित में किया गया। फिलहाल चौकी प्रभारी के तहरीर पर 14 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



