Uncategorizedक्राइम
मोहनलालगंज कस्बे में रेलवे लाइन के पास एक बाग में रूपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला अज्ञात महिला का शव
पुलिस मौके पर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी

अनुराग तिवारी मोहनलालगंज
लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में रेलवे लाइन के पास स्थित एक बाग में एक अज्ञात महिला का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। मंगलवार को जब आसपास के स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी ।



