Uncategorized

पत्रकार से अभद्रता के मामले में मलिहाबाद पुलिस पर लापरवाही के आरोप, तीन दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,

नीरज सोनी ब्यूरो चीफ लखनऊ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ कथित अभद्रता और मारपीट के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि आम बेचने के तीन दिन बाद जब पत्रकार अपने भुगतान की मांग करने न्यू अलका फ्रूट सेंटर पहुंचे, तो वहां मौजूद आढ़ती ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की बल्कि मारपीट पर भी आमादा हो गया।पीड़ित पत्रकार ने घटना की लिखित शिकायत मलिहाबाद थाने में दी, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच सेकंड इंस्पेक्टर सुरेंद्र मिश्रा को सौंपी गई। हालांकि, शिकायत दर्ज होने के तीन दिन बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन हर बार उसे आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उनका आरोप है कि अब तक न तो बेचे गए आम का भुगतान कराया गया और न ही आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के हवाले से यह आरोप सामने आ रहे हैं कि संबंधित आढ़ती के प्रभाव के चलते पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित पत्रकार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वह मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष उठाने के साथ-साथ अन्य सक्षम मंचों पर भी ले जाएंगे। फिलहाल इस संबंध में मलिहाबाद पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!