रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में उतरेगी सपा,
23 जुलाई को जाएगा 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल,

अवधेश सिंह की रिपोर्ट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। पार्टी का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 23 जुलाई को रामपुर जाएगा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे करेंगे।जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचकर जिला प्रशासन से मुलाकात करेगा और जिला अधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से जौहर यूनिवर्सिटी के किसी भी प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।समाजवादी पार्टी का कहना है कि जौहर यूनिवर्सिटी एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है और इससे जुड़े मामलों में निष्पक्ष एवं कानूनसम्मत प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए विश्वविद्यालय के संरक्षण की मांग करेगा।सपा के इस कदम को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी लगातार जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रही है। अब 23 जुलाई को रामपुर में होने वाला यह दौरा प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन सकता है।




