Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनकी कथित सहयोगी गुड्डा देवी के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

योगी जी मदद करें... भूमाफियाओं और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें... जैसे नारे लगाने लगीं पीड़ित

अतुल तिवारी की रिपोर्ट

लखनऊ।सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति और उनकी महिला साथी गुड्डा देवी से लगभग 10 वर्ष पूर्व जितेंद्र सिंह निवासी गोकुल धाम ने लखनऊ अमर शहीद पथ *ट्रू वैल्यू* के नजदीक लगभग 5 हजार एस्क्वायर फिट 60/80 जमीन गायत्री प्रजापति की सहयोगी महिला गुड्डा देवी से खरीदा यहां तक की उस जमीन की पैमाइश के बाद दाखिल खारिज भी हो गया। इसके बावजूद भी गुड्डा देवी कब्जा नहीं करने दे रही थी । पीड़ित जितेंद्र सिंह ने कोर्ट और प्रशासन का सहारा लेकर उक्त जमीन पर बाउंड्री वाल करने पहुंचे। कुछ ही देर बाद पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की सहयोगी महिला गुड्डा देवी मौके पर पहुँच कर हंगामा करने लगी ।इस बात की जानकारी होते ही पूर्व में गायत्री प्रजापति नाम से पीड़ित व ठगे लोगों का हुजूम क्षेत्रीय थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर पहुंच गया।

*जानकारी मिलते ही गायत्री प्रजापति नाम से ठगे पीड़ितों का उमडा थाने पर जन सैलाब*

भूमाफियाओं के खिलाफ शनिवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। सैकड़ों संख्या में महिलाएं सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पहुंचीं और जमीन पर बैठ गईं। वहां योगी जी मदद करें… भूमाफियाओं और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें… जैसे नारे लगाने लगीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री व उनके सहयोगी गरीब परिवार के पुरुष सदस्यों को जबरन दारू शराब की नशे लत लगाकर पहले अपने जाल में फंसाया और उनसे जमीनों का एग्रीमेंट करवा लिया । इसके अब उस जमीन ऊँचे दामों में बेचा जा रहा है। महिलाओं ने थाने पर लगभग चार घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने सोमवार को तहसील बुलाकर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। तब प्रदर्शन समाप्त हुआ।

*महिलाओं का घेराव*

लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में शनिवार को घेराव किया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के गुर्गों ने जमीन कब्जा कर लिया है। पीड़िता ने कहा कि खनन माफियाओं ने उनके पति को शराब की लत लगाकर जमीन का एग्रीमेंट करवा लिया है। इसके बाद उसे अन्य लोगों को ऊंचे भाव बेच दिया है। हरिहरपुर गांव निवासी पीड़ित छाया पत्नी प्रेम रावत ने पुलिस को उक्त मामले में लिखित शिकायत दी और कहा गायत्री प्रजापति की सहयोगी महिला गुड्डा देवी ने कई साल पहले आवास विकास में जा चुकी जमीन मेरे पति को शराब पिलाकर एग्रीमेंट करवा लिया। और गुमराह करके मेरे भी हस्ताक्षर करवा लिए।

*जमीन का हाल*

पीड़ित छाया ने बताया कि पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। कुछ समय पहले वह अपनी जमीन देखने गईं तो वहां पर बाउंड्री खड़ी मिली। मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि गायत्री प्रजापति और गुड्डा देवी से खरीदा है। इसके बाद छाया को वहां से भगा दिया। पीड़िता ने जमीन बचाने का प्रयास किया तो वहां पर गुड्डा देवी, उनके गुर्गे बबलू मिश्रा, दिनेश यादव, राज बहादुर वकील की वेशभूषा में पहुंचे और दबाव में लिया। जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से मोबाइल पर बता भी कराई। पूर्व मंत्री ने उनको गालियां दीं।

*खनन माफिया अस्पताल से संचालित करता है गैंग*

पीड़िता का आरोप है कि गायत्री प्रजापति जेल से बीमारी का बहाना बनाकर कई माह से बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में रोजाना आरोपी पूर्व मंत्री घूमता फिरता रहता है। अस्पताल के प्राइवेट रूम से ही जमीनों की खरीद फरोख्त करता रहता है। और अस्पताल के प्राइवेट रूम से ही जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले साथियों से गैंग चलवा रहा है। वहीं से लोगों से फोन पर बातचीत करता है। रोजाना अस्पताल में कई लोग दिन रात गुपचुप तरीके से मिलने जाते हैं। आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री को ऐसी कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है। बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती है। बलरामपुर में किसी गंभीर बीमारी का लंबे समय तक इलाज भी नहीं किया जाता है। उससे पहले पूर्व मंत्री कई माह तक केजीएमयू में भर्ती होकर इलाज कराता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!