Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

हरकंशगढ़ी चौकी की लापरवाही ने ली वृद्ध की ‘सांसें’, रोंग साइड डंपर ने रौंदा हालत गंभीर

चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल हड्डियां टूटीं, खाल उधड़ी; हालत नाजुक

लखनऊ | मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हरकंश गढ़ी चौकी के सामने बुधवार की शाम उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब रोंग साइड से आ रहे एक बेकाबू डंपर ने पैदल जा रहे वृद्ध को बेरहमी से रौंद दिया। हादसे में वृद्ध के पैरों के परखच्चे उड़ गए और वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर चौकी प्रभारी और पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।हड्डियां टूटीं, खाल उधड़ी; हालत नाजुक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोंग साइड से आ रहे डंपर (HR 58 D 3099) की रफ्तार इतनी तेज थी कि वृद्ध को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध का पैर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और हड्डियों के साथ खाल भी उधड़ गई। *मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा।* घायल की पहचान लखनऊ के नीलमथा नेपालगंज निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल अत्यंत नाजुक बनी हुई है।चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठे सवालहादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि हरकंश गढ़ी चौकी प्रभारी साजिद अली की आंखों के सामने से आए दिन बड़ी गाड़ियां रोंग साइड होकर किसान पथ पर जाती हैं, लेकिन पुलिस कभी कोई टोकना तो दूर, उन्हें रोकने की जहमत तक नहीं उठाती।”यह चौकी सिर्फ नाम की रह गई है। यहाँ पुलिस की नाक के नीचे ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ती हैं और मासूम लोग अपनी जान गंवाते हैं। आज का हादसा पुलिस की इसी सुस्ती का नतीजा है।”हरकंश गढ़ी चौकी के पास रोंग साइड वाहनों का चलना अब आम बात हो गई है। पुलिस की मूक सहमति के चलते ट्रक और डंपर चालक बेखौफ होकर गलत दिशा में फर्राटा भरते हैं। बुधवार को हुए इस हादसे ने पुलिस की कार्यशैली की कलई खोलकर रख दी है। अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!