Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

यूपी 112 मुख्यालय में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026’ के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन, 300 से अधिक पौधे लगाए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन,

अतुल तिवारी संवाददाता लखनऊ उत्तर प्रदेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026’ के अंतर्गत रविवार को यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम का आयोजन यूपी 112 के पुलिस महानिदेशक श्री विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर यूपी 112 मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अभियान में भाग लेते हुए 300 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी वचन दिया।

मुख्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जामुन, आम, लीची, अनार, नींबू, शरीफा और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इन पौधों से भविष्य में न केवल परिसर की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक ने मुख्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की निरंतर देखरेख एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मालियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। यूपी 112 मुख्यालय में आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा। अभियान के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ने मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण का भी प्रेरणादायी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!