Uncategorized

यूपी में रामनवमी पर लगातार दो दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस निर्णय को मंजूरी देते हुए कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करती है

बिलाल बेग ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। जनभावना का सम्मान करते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने 27 मार्च को अतिरिक्त अवकाश घोषित कर दिया है, जिससे रामनवमी का अवकाश अब लगातार दो दिनों तक रहेगा। दरअसल, 26 मार्च को पहले से ही रामनवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश निर्धारित था। अब सरकार के नए फैसले के बाद 27 मार्च को भी अवकाश रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ और दर्शन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। सरकार ने यह निर्णय मंदिरों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। रामनवमी के दौरान प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस निर्णय को मंजूरी देते हुए कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करती है और त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लोगों में खुशी का माहौल है और श्रद्धालु अब पूरे उत्साह के साथ रामनवमी का पर्व मना सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!