Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

उत्तर प्रदेश राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन मुख्यालय संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव हुआ

रोहित पटेल अध्यक्ष ऋषभ राजपूत महामंत्री व कई पदाधिकारी हुए निर्वाचित

संवाददाता रवि मिश्रा लखनऊ।

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन मुख्यालय संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव हुआ सम्पन्न अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री संयुक्त मंत्री व संगठन मंत्री पदों पर चुनाव प्रक्रिया हुई और साथ कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए चुनाव अधिकारी निर्भय कुमार मिश्रा व अतुल कुमार गुप्ता की निगरानी में चुनाव संपन्न कराया गया चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष रोहित पटेल उपाध्यक्ष मंगल सिंह व आनंद कुमार श्रीवास्तव महामंत्री ऋषभ राजपूत संयुक्त मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव संगठन मंत्री मनोज कुमार जोशी व मंत्री रामचंद्र यादव व नीतीश कुमार कोषाध्यक्ष शुभम यादव निर्वाचित हुए चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। चुनाव कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं और कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की हर मांग और समस्याओं को लेकर शासन स्तर तक पहुंचाने व कार्य कराया जायेगा।एसोसिएशन के महामंत्री ऋषभ राजपूत ने चुनाव कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!