Uncategorized
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत
यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

संवाददाता रवि मिश्रा लखनऊ उत्तर प्रदेश
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है.. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मुकुंदानंद के खिलाफ आशुतोष ब्रह्मचारी ने माघ मेले में बटुक शिष्यों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्रयागराज के झूंसी थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी..स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मुकुंदानंद की तरफ से अग्रिम जमानत की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. 27 फरवरी को हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया गया था स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यौन शोषण के आरोपों को फर्जी बताया था



