Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

दयानंद कालेज में लगा राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर

श्वेता त्रिवेदी से विद्यार्थियों नें जाने स्वच्छता के महत्व

बिलाल बेग ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। इंदिरानगर के दयानंद इंटर कॉलेज, के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के चौथे दिन का सफल आयोजन शिव मंदिर, इस्माइलगंज, सेक्टर-8, इंदिरा नगर, लखनऊ में किया गया। यह विशेष शिविर इसी महीने की 22 तारीख से निरंतर संचालित हो रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना है।इस अवसर पर उसी क्षेत्र में निवास करने वाली फेविक्रिल कंपनी, मुंबई की प्रोजेक्ट मैनेजर श्वेता त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके आगमन से शिविर में उत्साह एवं रचनात्मकता का वातावरण और भी प्रबल हो गया।श्वेता त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ वेस्ट मटेरियल के पुनः उपयोग (नियमों) के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बच्चों को आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से यह सिखाया कि किस प्रकार अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी एवं आकर्षक सामग्री में परिवर्तित किया जा सकता है। उनके मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्रहण किया।शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!