Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

चारबाग के सेवाग्राम कॉलोनी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी हुसैनगंज पुलिस,

यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें,

अतुल तिवारी संवाददाता लखनऊ

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के थाना हुसैनगंज क्षेत्र अंतर्गत चारबाग स्थित सेवाग्राम कॉलोनी में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। स्थानीय लोगों ने उसे सेवाग्राम कॉलोनी में अचेत अवस्था में पड़े देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना देर किए युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई एवं पहचान होने तक मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य माध्यमों से भी उसकी पहचान का प्रयास जारी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।हुसैनगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने के लिए निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है—

उप निरीक्षक मुरलीधर मिश्रा: 9235611265

थाना अध्यक्ष, हुसैनगंज: 9454403854

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!