Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

लखनऊ सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी का 44वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं, पत्रकारों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा,

बिलाल बेग ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी का 44वां जन्मदिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं, पत्रकारों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता राम सहाय यादव के नेतृत्व में किया गया। समारोह के दौरान केक काटा गया, माल्यार्पण किया गया और पुष्पगुच्छ भेंट कर ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी का सम्मान किया गया। जन्मदिवस समारोह में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता और पत्रकार मौजूद रहे। हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश सिंह, पत्रकार अतुल तिवारी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी को शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक व अधिवक्ता हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए सक्रिय रहते हैं और बार एसोसिएशन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समारोह का समापन मिठाई वितरण, शुभकामनाओं और सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!