Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम देवती के बाहर स्थित एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को अचानक विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई,

पुलिस प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है

नगराम, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम देवती के बाहर स्थित एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को अचानक विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना नगराम पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री ग्राम देवती निवासी मो. शफीक पुत्र मो. लतीफ (26) के नाम से लाइसेंस प्राप्त है। विस्फोट की घटना में ग्राम देवती निवासी मारिया पुत्री मो. इस्लाम (22) घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल, लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं ग्राम देवती निवासी मोहित पुत्र राम बहादुर (16) को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में आसपास किसी अन्य जनहानि की सूचना नहीं मिली है। घटना स्थल के निकट घनी आबादी भी नहीं है, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और संबंधित विभाग विस्फोट के कारणों की जांच में जुटे हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य तथ्यों का संकलन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!