Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
क्राइम

परिजनों ने लगाया पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप, पुलिस ने साक्ष्य देकर आरोप किये खारिज

बिजनौर कोतवाली के माती चौकी प्रभारी अभिराम शुक्ला पर परिजनों का मृतक की पिटाई करने का बड़ा आरोप लगा

  1. बिलाल बेग ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
  2. बिजनौर, लखनऊ ।पुलिस की पिटाई के बाद जेल भेजे गए अनुज यादव की संदिग्ध मौत की खबर वायरल है।परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।बिजनौर कोतवाली के माती चौकी प्रभारी अभिराम शुक्ला पर परिजनों का मृतक की पिटाई करने का बड़ा आरोप लगा है।
    एनबीडब्ल्यू वारंट में शनिवार को जेल भेजा गया युवक जेल मे ही तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए जेल से बलरामपुर अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई है।परिजनों की मांग है कि आरोपी चौकी प्रभारी पर मुकदमा दर्ज कर मृतक युवक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।जबकि बिजनौर थाने की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि अनुज को मेडिकल परीक्षण के उपरांत सकुशल जेल में दाखिल किया गया था पूरा मामला इस प्रकार है कि दिनांक 13/ 5./2026 को माननीय न्यायालय ADJ- एससी/ एसटी एक्ट जनपद लखनऊ द्वारा वाद संख्या 1394/ 23 मुकदमा अपराध संख्या 86 / 22 धारा 323 504 506 आईपीसी 3(१) एससी/ एसटी एक्ट थाना बिजनौर लखनऊ सरकार बनाम दिलीप यादव आदि में अभियुक्त अनुज कुमार उर्फ कुल्ली पुत्र स्व0 राजाराम यादव निवासी बलसिंह खेड़ा थाना बिजनौर लखनऊ का गिरफ्तारी अधिपत्र थाना बिजनौर पर प्राप्त हुआ था जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा इसकी समीक्षा प्रतिदिन की जा रही थी दिनांक 16 /5 /2026 को अनुज कुमार उसके मामा रामनरेश यादव निवासी खुजौली के घर से गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त को 14 :25 बजे गिरफ्तार किया 15:39 बजे सीएससी सरोजिनी नगर से चिकित्सीय परीक्षण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसे जिला कारागार लखनऊ में दिनांक 16/.5./2026 को सकुशल दाखिल किया गया था ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है उपरोक्त वारंटी की जिला कारागार लखनऊ में तबीयत खराब होने के उपरांत उसे चिकित्सी परीक्षण हेतु बलरामपुर चिकित्सालय भेजा गया था जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक शराब का आदि था उसका दो बार लिवर का ऑपरेशन भी हो चुका है ।बंदी अनुज यादव कल कारागार में दाख़िल हुए थे ।आज बंदी जी मिचलाने एवं ख़ून की उल्टी की शिकायत पर कारागार के अस्पताल में भर्ती किया गया,कारागार के चिकित्सक ने बंदी को उपचार दिया उसके बाद भी बंदी को ख़ून की उल्टी आई कारागार चिकित्सक ने पूंछा तो बंदी ने बताया कि उसके लीवर में 3 छल्ले पड़े हैं ।कारागार चिकित्सक ने बंदी को बेहतर उपचार के लिये बलरामपुर अस्पताल संदर्भित किया ,तुरंत ही बंदी को कारागार की एंबुलेंस से बलरामपुर अस्पताल भेजा गया ।वहाँ के चिकित्सक ने परीक्षण प्रारम्भ किया बंदी को पुनः ख़ून की उल्टी हुई और चिकित्सकों ने परीक्षण किया और बंदी को मृत घोषित कर दिया । स्ट्रेचर पर जो बंदी के सर के पास ख़ून दिख रहा वह ख़ून की उल्टी है न कि किसी प्रकार की चोट लगी है साध्य के तौर पर बंदी अनुज के जेल का डॉक्टर से बातचीत का वीडियो भी जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!