Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
Uncategorized

लखनऊ प्रेस क्लब में दिग्गजों की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

कर्णी सेना और भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

अतुल तिवारी की रिपोर्ट

लखनऊ। राजधानी स्थित लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के प्रमुख नेता अभिनव सिंह और भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। यह शिष्टाचार भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि लम्बे समय तक चली सार्थक चर्चा में बदल गई।इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच करणी सेना से जुड़े मुद्दों, पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों, मानवाधिकार संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। बातचीत का केंद्र समाज में बढ़ती चुनौतियों और उनके समाधान के लिए संगठनों की भूमिका पर रहा।जितेन्द्र बहादुर सिंह ने अभिनव सिंह के नेतृत्व और सामाजिक सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व बताया। वहीं अभिनव सिंह ने भी पत्रकारों और मानवाधिकार से जुड़े कार्यों में परिषद की भूमिका को सराहनीय बताया।मुलाकात के दौरान दोनों संगठनों ने भविष्य में एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करने और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आपसी सहयोग, संवाद और एकजुटता का संदेश भी दिया गया, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद जताई गई।कार्यक्रम के अंत में दोनों प्रसिद्ध हस्तियों ने एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाते हुए यह विश्वास जताया कि संगठित प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सम्भव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!