हाईकोर्ट के आदेश की हो रही अवहेलना बिजनौर थाने के कुछ चंद कदमों की दूरी पर हो रहा है अवैध निर्माण
हो रही अवहेलना बिजनौर थाने के कुछ चंद कदमों की द ईंट भट्टे के लिए बिना अनुमति मिट्टी की खुदाई, फर्जी रजिस्ट्री और अवैध निर्माण के आरोप

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में उच्च न्यायालय के आदेश की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि न्यायालय द्वारा संबंधित जमीन पर स्टे दिए जाने के बावजूद वहां न केवल कमर्शियल गतिविधियां चल रही हैं, बल्कि अवैध निर्माण और मिट्टी की खुदाई भी जारी है जानकारी के अनुसार, न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि स्टे के दौरान कोई भी पक्ष जमीन पर किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं करेगा। इसके बावजूद विवादित जमीन के पास ईंट भट्टा संचालित करने के लिए बिना किसी अनुमति के लगातार जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इससे आसपास के पॉश इलाके में प्रदूषण फैलने की भी शिकायतें सामने आई हैं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ईंट भट्टे की आड़ में उक्त जमीन की फर्जी रजिस्ट्री भी की जा रही है। जबकि संबंधित खसरा का वास्तविक मालिक इस मामले में कई बार न्यायालय से मुकदमा जीत चुका है। इसके बावजूद कुछ दबंग लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं पीड़ित का कहना है कि जब न्यायालय ने स्पष्ट रूप से स्टे आदेश जारी कर रखा है, तो उसका पालन क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टे के बावजूद जमीन पर अवैध निर्माण कर मकान भी बनाए जा रहे हैं,अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।




