Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
क्राइम

मुख्यमंत्री और डीजीपी का फरमान ताक पर, गौतमपल्ली पुलिस ने उड़ाई कानून की धज्जियां

इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह सहित पूरा थाना पहुंचा लाइन, पुलिस कमिश्नर कर रहे जांच-पड़ताल

बिलाल बेग ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक राजीव तथा पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी लखनऊ में तैनात कुछ अधीनस्थ सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कहीं पर अवैध वसूली तो कहीं पर गुड वर्क करने के चक्कर में बेगुनाहों को थर्ड डिग्री से लेकर तरह-तरह की यातनाएं देने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों की मददगार, पीड़िताओं की काउंसलिंग, पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण यह राजधानी पुलिस का एक उजला पहलू है जो हाल के दिनों में उभरा। अब तस्वीर का दूसरा पहलू देखिए। अवैध वसूली से लेकर अपराधियों को संरक्षण सहित संगीन आरोपों में यूपी के अलग-अलग जिलों में निलंबित और सस्पेंड किए जा चुके हैं। इन मामलों की चर्चा खत्म भी नहीं हो पाई थी कि अब राजधानी लखनऊ में गौतमपल्ली थाना सुर्खियों में आ गया। यहां एक युवक को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तरह बंधक बनाकर पीटा और छोड़ने के नाम पर ढाई लाख रुपए की मांग की, लेकिन किसी तरह बेबस युवक पुलिस के चंगुल से बचकर सीधे मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचा और वहां पर आप बीती सुनाया तो हर कोई दंग रह गया। इसकी भनक लगते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह सहित थाने में तैनात पूरे पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन का रास्ता दिखा दिया। बताया जा रहा है इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर खुद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गौतमपल्ली पुलिस ने एक युवक को थाने लाकर उसे पहले हवालात में डाल दिया फिर वहां पर तैनात पुलिसकर्मी मानों उस युवक पर कहर बनकर बरस पड़े। वह खुद को बेगुनाही का सबूत देता रहा, लेकिन चंद रुपयों की लालच में आकर अपने कर्तव्यों को भुला बैठे। आरोप है कि इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह और उनके अधीनस्थों ने छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपए की मांग की। बताया जा रहा है कि किसी तरह युवक पुलिस के चंगुल से निकलकर मुख्यमंत्री दरबार पहुंच गया। उसकी पीड़ा सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पारा सातवें आसमान पहुंच गया और तत्काल प्रभाव से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का सख्त आदेश मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह सहित थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!