Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
क्राइम

राजधानी में स्पा की आड़ में खुलेआम जिस्मफरोशी का कारोबार

स्वीट एण्ड साल्ट नाम से स्पा सेंटर चलाया जा रहा है ,

  1. अतुल तिवारी संवाददाता लखनऊ उत्तर प्रदेश

सोशल  मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

लखनऊ कमिश्नरेट के आशियाना थाने की वीआईपी रोड के एसबीआई बैंक के करीब स्वीट एण्ड साल्ट नाम से स्पा सेंटर चलाया जा रहा है।लोगों के मुताबिक स्पा की आड़ में बेख़ौफ हो कर जिस्मफरोशी का कारोबार किया जा रहा है।आरोप है कि स्थानीय प्रसाशन की सह पर इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है।

स्थानीय व्यापारियों की मानें तो लम्बे समय से इस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का कारोबार फलफूल रहा है।मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को होते हुए भी मूकदर्शक बनी हुई है,सूत्रों की माने तो इस स्पा सेंटर को एक चर्चित व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है।नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक शिकायत कर्ता ने बताया कि इस स्पा सेंटर में रोजाना दर्जनों की तादात में ग्राहक आते हैं जिनसे मोटर रकम लेकर मनमाफिक जिस्म परोसे जाते हैं।आशियाना थाना प्रभारी से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने पूरे प्रकरण से अनिभिज्ञता जताई है।वहीँ दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसी स्पा सेंटर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो समय में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!