Welcome to Zee 20   Click to listen highlighted text! Welcome to Zee 20
यूपी

अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के प्रदेश सचिव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया 

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव एस० के० द्विवेदी को टीका लगाकर , माला पहनाकर अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया

नीरज सोनी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

लखनऊ । वृन्दावन कालोनी में आवास पर संगठन के पदाधिकारियो एवं सदस्यो द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया । इसमें सभी लोगो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव एस० के० द्विवेदी को टीका लगाकर , माला पहनाकर अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया । तथा केक खिलाकर जन्म दिन की मुबारकबाद दिया । इस शुभ अवसर पर दो टूक मिडिया के वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री एवं संगठन के महासचिव पं० उमाशंकर बाजपेई ने मन्त्रोचार करते हुए वातावरण को मनमोहक बना दिया ।इस अवसर पर उपस्तिथ दो टूक मिडिया के वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री , अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के उपाध्यक्ष सरनाम सिंह वर्मा , महासचिव उमाशंकर बाजपेई , सदस्य अमरेन्द्र बहादुर वर्मा , विजय रावत, अंकित ओझा, शत्रुधन कश्यप, अभय प्रताप सिंह , रवि सिंह, अनितेष ओझा, व्यापारी अवधेश कुमार गुप्ता, आकाश जयसवाल, सचिवालय कर्मी, सलीम खाँन, ठाकुर शिवमगन सिंह तथा सैकड़ो की सख्या में समाजसेवी व कालोनी वासी रहे ।इसी क्रम में अवध वृन्दावन डेवलपमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार के प्रदेश सचिव एस० के० द्विवेदी ने आये हुए सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यो का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!